G20 summit 2023-G20 india Logo – G20 Date &Place- G20 इंडिया- G20 Countries List-भारत में पहली बार G20 -G20 क्या है -कौन कौन से देश हैं G20 में और G20 का काम क्या है ?
ग्लोबल इकोनॉमी में करीब 80 फीसदी से ज्यादा का प्रतिनिधित्व करने वाले G20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए बोहोत बड़ा मौका है. G20 की बैठक के कारण दिल्ली सरकार और भारत सरकार के लिए क्या क्या गाइडलाइन है l इस समिट में कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और दूसरे मेहमान नई दिल्ली में आएंगेl
1 ) Delhi G20 Meeting : 2) G-20 क्या है-3) कौन-कौन से देश हैं जी-20 के सदस्य-4) G20 समिट का संगठन कैसे बना-5) क्या है जी-20 का काम 6) G 20 समिट सम्मेलन 2023 का लोगो
G20 summit 2023-
G20 इंडिया-
1 ) Delhi G20 Meeting, :भारत मे G20 का संमेलन होने जा रहा है l भारत G20 का अध्यक्ष है। नई दिल्ली में G20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में 9 और 10 सितंबर 2023 को G20 समिट होने जा रहा है l इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस समिट में कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और दूसरे मेहमान नई दिल्ली में आएंगेl
G20 का सम्मेलन दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को दो दिनों तक चलने वाला है। इस साल भारत पहली बार G-20 समिट सम्मेलन करने जा रहा है. इसके लिए काफी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. दिल्ली को सजाया जा रहा है. G-20 की ये 18वीं समिट है l इस साल 9 और 10 सितंबर को होने जा रही है I
G20 को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होने वाले हैं l तो चलिए जानते हैं G20 की बैठक के कारण दिल्ली सरकार और भारत सरकार के लिए जारी गाइडलाइन.
2) G-20 क्या है-
G20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है, इस समूह के 19 देश सदस्य हैं, ग्रुप का 20वां सदस्य यूरोपीय संघ है. G20 समिट का आयोजन हर साल में एक बार होता है l इस सम्मेलन में ग्रुप के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को बुलाया जाता है और कुछ अन्य देशों को भी बुलाया जाता है. इसके बाद सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं. 2008 से शुरुआत के बाद 2009 और 2010 साल में G20 समिट का आयोजन दो-दो बार किया गया था.
3) कौन-कौन से देश हैं जी-20 के सदस्य-
G20 समिट को सबसे बड़ा वैश्विक संगठन माना जाता है. इसके ग्रुप सदस्य देशों में भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अर्जेंटीना, यूके, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चीन, सऊदी अरब, रूस, इंडोनेशिया, मैक्सिको, जापान, इटली तथा 20वें सदस्य के तौर पर यूरोपीय संघ है.
G20 की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक वैश्विक व्यापार में भी ये संगठन 80 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है G20 की बैठक में 20 सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित किया जाता है. भारत ने इस साल 9 देशों को आमंत्रित किया है. ये देश हैं- सिंगापुर, मिस्र, मॉरिशस, नीदरलैंड्स, यूएई , ओमान, बांग्लादेश, स्पेन और नाइजीरिया . इसके अलावा यूनाइटेड नेशंस, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड, वर्ल्ड बैंक, वर्ल्ड हेल्थ ऑरगेनाइजेशन, वर्ल्ड ट्रेड ऑरगेनाइजेशन जैसे संगठन जी-20 में नियमित रूप से आमंत्रित किए जाते हैं.
4) G20 समिट का संगठन कैसे बना-
अमेरिका, जापान, जर्मनी, इटली, कनाडा, फ्रांस, और ब्रिटेन देशों का एक G-7 ग्रुप था. आगे जाके इसी ग्रुप का विस्तार होके G-20 को बनाया गया है. साल 1998 में इस ग्रुप में रूस भी जुड़ गया था और 1999 में G-8 देशों की बैठक के दौरान एशिया के जो आर्थिक हालात थे उसी पर चर्चा की गईl इसी चर्चा में 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को साथ लाने की बात कही गई और उसी साल बर्लिन में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें G20 की बात उठी. G20 समूह का पहला समिट सम्मेलन 2008 में वॉशिंग्टन DC में हुआ था. इसके बाद हर साल इसकी बैठक की जाने लगी. हर साल अलग अलग देश करता है l
G20 Date &Place-
5) G20 समिट सम्मेलन 2023: स्थान और स्थल-
G20 समिट सम्मेलन “भारत मंडपम” में आयोजित किया जाएगा, जो कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ITPO कन्वेंशन सेंटर के भीतर स्थित है। अध्यक्षता हर साल अलग देश करता है -G20 की बैठक की अध्यक्षता हर साल अलग देश करता है. पिछले साल ये बैठक इंडोनेशिया में हुई थी. उसके बाद इंडोनेशिया ने इस अध्यक्षता को भारत को सौंप दिया. इस साल भारत इस समूह का सम्मेलन कर रहा है. इसके बाद वो ब्राजील को ये जिम्मा सौंपेगा और अगले साल ये बैठक ब्राजील में आयोजित होगी.
6) क्या है जी-20 का काम-
एजेंडा: जी-20 का मूल उद्देश्य आर्थिक सहयोग, वित्तीय स्थिरता और समझ को बढ़ावा देना है। G20 समिट सम्मेलन का एक व्यापक कार्यक्रम है जिसमें आयोजन से पहले और उसके दौरान होने वाली विभिन्न बैठकें शामिल हैं।सम्मेलन से पहले होने वाली कुछ प्रमुख घटनाओं में शेरपा बैठक, वित्त प्रतिनिधियों की बैठक, मंत्रिस्तरीय बैठकें,वैश्विक भागीदारी बैठक शामिल हैं। लेकीन जलवायु परिवर्तन,स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, और भ्रष्टाचार ये भी इसमें शामिल कर लिया गया है. इसमें दो तरीकों से चर्चा होती है, पहला फाइनेंशियल और दूसरा शेरपा ट्रैक.
फाइनेंशियल ट्रैक में बातचीत का काम वित्त मंत्री संभालते हैं और शेरपा ट्रैक में शेरपा यानी वह व्यक्ति जिसे सरकार शेरपा के तौर पर नियुक्त करती है. चूंकि दुनिया की जीडीपी में 85 फीसदी हिस्सा G20 देशों का है. वहीं दुनिया के व्यापार में 75 फीसदी की हिस्सेदारी भी इन्हीं की है, ऐसे में इनकी बैठक को काफी अहम माना जाता है. इनका काम सभी सदस्य देशों के साथ समन्वय बनाना और नेगोशिएट करना होता है.
G20 india Logo-
7) G 20 समिट सम्मेलन 2023 का लोगो-
G20 समिट सम्मेलन 2023 का जो लोगो है वो भारत के राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित है, जिसमें केसरिया, सफेद, हरा और नीला रंग है। इसमें पृथ्वी की भूमि पर एक कमल और मेज़बान भारत देश को श्रद्धांजलि देते हुए देवनागरी में ‘भारत’ शब्द लिखा है।
G20 Countries List-
India | Australia | Brazil | Canada |
Argentina | China | France | Germany |
Indonesia | Italy | Japan | Mexico |
Russia | Saudi Arabia | South Africa | South Korea |
Turkey | United Kingdom | United States | European Union |